भ्रष्टाचार मुक्त पत्रकारिता का संकल्प , बालोद में प्रेस रिपोर्टर क्लब की नई इकाई ने उठाया सत्य की मशाल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


निष्पक्षता, निर्भीकता और जनसेवा की राह पर पत्रकारों का एकजुट कदम

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पत्रकारिता जगत ने एक ऐतिहासिक पहल के साथ नया अध्याय रचा है। निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितैषी पत्रकारिता को नई दिशा देने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध संगठित अभियान चलाने के उद्देश्य से प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद इकाई का भव्य गठन किया गया।

यह आयोजन योग वेदांत आश्रम, रोशन नगर बालोद में संपन्न हुआ, जिसमें प्रेस रिपोर्टर क्लब रायपुर के मार्गदर्शन और प्रदेश सचिव संजय सोनी के प्रेरक सहयोग से जिले के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने समाज और व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प लिया तथा सत्य की मशाल जलाकर नई पत्रकारिता युग की शुरुआत की।
जिम्मेदारियों का विभाजन:
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया —
अध्यक्ष: तरुण नाथ योगी
संयोजक: खिलावन चन्द्राकर
सचिव: मोहन निषाद
सह सचिव: यशवंत निषाद
कोषाध्यक्ष: सलीम तिगाला
उपाध्यक्ष: राकेश जोशी, विपिन जैन,मोमिनदिन,
संगठन मंत्री: मीनू साहू
सह संगठन मंत्री: मीरा निषाद
इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकारों में राजा खान, उत्तम साहू, विकास साहू, राहुल उपाध्याय, शितेश साहू, भगवान दास, नरेंद्र सोनवानी, महेन्द्र सोनवानी, मोयूमूदीन खान, पवन विश्वकर्मा, शमशेर सिंह, बबला खपाड़े, नरेश जोशी, राबीन एनथुनी, राहुल परसादी, वेंकट राव और दीनदयाल जेठुमल साहू की उपस्थिति ने संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।


उद्देश्य और संकल्प:
क्लब का प्रमुख लक्ष्य है
पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा
भ्रष्टाचार, अन्याय और शोषण के खिलाफ संगठित लड़ाई
निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता का संवर्धन
पत्रकारों की सामाजिक, कानूनी और व्यावसायिक सुरक्षा सुनिश्चित करना।


संगठन ने यह भी संकल्प लिया कि आवश्यकता पड़ने पर जन आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और जागरूकता अभियानों के माध्यम से भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।


आगामी दिनों में प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद पत्रकारों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम से जोड़ने के लिए “भ्रष्टाचार मुक्त बालोद” अभियान शुरू करने की तैयारी में है।


आधुनिक पत्रकारिता की दिशा में कदम:
क्लब पत्रकारों के कौशल विकास, डिजिटल मीडिया प्रशिक्षण और सेमिनारों का आयोजन करेगा ताकि पत्रकार आधुनिक तकनीकों के माध्यम से जनसरोकारों को सशक्त ढंग से सामने ला सकें। महिला और युवा पत्रकारों को विशेष अवसर दिए जाएंगे ताकि पत्रकारिता में विविधता और समावेशिता को बढ़ावा मिले।

साथ ही पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर खोजी रिपोर्टिंग को प्रोत्साहित किया जाएगा। मुकदमों में फंसे पत्रकारों की सहायता हेतु कानूनी सहायता कोष भी बनाया जाएगा।


पत्रकारों की शपथ:
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने एक स्वर में संकल्प दोहराया—
“हम कलम के सिपाही हैं, सत्य, समाज और न्याय के लिए कलम चलाना हमारा धर्म है।”
प्रेस रिपोर्टर क्लब बालोद इकाई अब न केवल पत्रकारों की आवाज बनेगी, बल्कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में भी अग्रसर होगी।यह संगठन सत्य की अमर ज्योति बनकर जनसेवा, पारदर्शिता और न्याय की दिशा में पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ चुका है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *