कोरबा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, चार घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोरबा में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक युवक की मौत, चार घायल
कटघोरा एनएच-31 पर हादसा, कार के परखच्चे उड़ गए, परिजन शोक में

कटघोरा/कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा के पास एनएच-31 पर तेज रफ्तार बलेनो कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इतनी तेज़ टक्कर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग खैरागढ़ से अंबिकापुर जा रहे थे। मृतक की पहचान विजय वर्मा (29 वर्ष), पिता केदार वर्मा, निवासी भवनी, जिला खैरागढ़, के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजय की शादी केवल एक साल पहले हुई थी, और हादसे से ठीक पहले उसकी पहली सालगिरह मनाने का समय था। हादसे के बाद परिजन गहरे शोक में हैं।

घायलों में तिलेश्वर वर्मा (32 वर्ष), मकुंदी वर्मा (49 वर्ष), अशोक वर्मा (35 वर्ष), और संजय वर्मा (35 वर्ष) शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तिलेश्वर वर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह हादसा उस स्थान पर हुआ है, जहां डिवाइडर की वजह से सड़क संकरी है और पहले भी यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस ने एनएच और नाका प्रबंधन को डिवाइडर हटाने के लिए पत्राचार किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

घटना की सूचना पर कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है। मृतक और घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment