छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने तीजन बाई और विनोद कुमार शुक्ल से की बात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: पीएम मोदी ने तीजन बाई और विनोद कुमार शुक्ल से की बात
प्रधानमंत्री ने राज्यवासियों को दी 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी और राज्य के कलाकारों के प्रति अपनी स्नेहभावना व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध लोक कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पीएम मोदी ने साथ ही वरिष्ठ साहित्यकार और पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल से भी बात की और उनके स्वास्थ्य तथा कुशलक्षेम के बारे में पूछा। तीजन बाई, जो छत्तीसगढ़ की पंडवानी कला की माहिर हैं, ने राज्य की लोककला को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री ने उनके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

विनोद कुमार शुक्ल, जो अपनी संवेदनशील लेखन शैली और गहन विचारों के लिए जाने जाते हैं, के योगदान की पीएम मोदी ने सराहना की और कहा कि ऐसे रचनाकार देश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाते हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर छत्तीसगढ़वासियों को 25वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,
“छत्तीसगढ़ के अपने सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ की अनेकानेक शुभकामनाएं। प्रकृति और संस्कृति को समर्पित यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए मानदंड गढ़ने में जुटा है। कभी नक्सलवाद से प्रभावित रहे यहां के कई इलाके आज विकास की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि यहां के मेहनती और हुनरमंद लोगों की लगन और उद्यम से हमारा यह राज्य विकसित भारत के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।”

छत्तीसगढ़ आज अपने 25 वर्षों की विकास यात्रा पर गर्व महसूस कर रहा है, और प्रधानमंत्री का यह स्नेहपूर्ण संदेश राज्य के मेहनती लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment