ब्रह्माकुमारी संस्थान से मेरा अपनापन जुड़ा है : PM मोदी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ब्रह्माकुमारी संस्थान से मेरा अपनापन जुड़ा है : PM मोदी
रायपुर में ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन, बोले – आचरण ही सबसे बड़ा धर्म

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचकर ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “हमारे यहां कहा गया है कि आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। आचरण से कुछ भी सिद्ध किया जा सकता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन विशेष है क्योंकि छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड – तीनों राज्य अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। राज्य का विकास ही देश के विकास का आधार है, और इसी मंत्र पर चलते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के अभियान में सब जुटे हैं।

मोदी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि “भारत के आध्यात्मिक और नैतिक उत्थान में इस संस्था का योगदान बहुत बड़ा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं कई दशकों से इससे जुड़ा रहा हूं।” उन्होंने याद किया कि 2011 में अहमदाबाद में आयोजित फ्यूचर ऑफ पावर कार्यक्रम, 2012 में संस्था के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव और माउंट आबू सहित कई कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति रही है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मैंने हमेशा अनुभव किया है कि यहां शब्द कम और सेवा ज्यादा होती है। इस संस्थान से मेरा अपनापन विशेष रहा है — जानकी दीदी का स्नेह और दादी योगिनी जी का मार्गदर्शन मेरे जीवन की अमूल्य स्मृतियों का हिस्सा है।”

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान जोरदार तालियों से स्वागत किया। यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता, सेवा और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रतीक बना।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment