रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ ब्रम्हकुमारीज संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे हैं।
रायपुर पहुंचने के बाद पीएम मोदी सबसे पहले नवा रायपुर स्थित सत्य साईं हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने 2500 बच्चों से बातचीत की। ये वही बच्चे हैं जिनकी हार्ट सर्जरी इसी अस्पताल में हुई है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने एक बच्चे को गले लगाकर स्नेह जताया।
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे का कार्यक्रम लगभग 6 घंटे 45 मिनट का है। सत्य साईं हॉस्पिटल के बाद वे ब्रम्हकुमारीज संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र पहुंचे और इसका उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी नए विधानसभा भवन और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का भी शुभारंभ करेंगे।
रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण सम्मानित लेखक विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना।
पीएम मोदी के रोड शो को लेकर रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं जनता के बीच उनके स्वागत को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236491
Total views : 8283954