लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी कि. 150 वी जयंती पर प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कहा – सरदार वल्लभ भाई पटेल जी कि जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने जिला जांजगीर के अंतर्गत ग्राम चंडीपारा (पामगढ़) में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित उनकी प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल हुए । इस अवसर पर मंच पर प्रतिमा निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले दानदाता के परिवारजनों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प से देश की बिखरी रियासतों को एक किया, वह आज भी प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्र के प्रारंभिक वर्षों में इसके भाग्य को आकार दे रहे थे. राष्ट्रीय अखंडता, सुशासन और जनसेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. हम एक अखंड, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के उनके दृष्टिकोण को बनाए रखने के अपने सामूहिक संकल्प की भी पुष्टि करते हैं. इस अवसर पर कार्यक्रम में श्री व्यास कश्यप जी (विधायक), श्रीमती प्रतिभा दीपक कश्यप जी (अध्यक्ष, नगर पंचायत पामगढ़), श्रीमती कांता मनमोहन कश्यप जी (अध्यक्ष, जनपद पंचायत नवागढ़), श्रीमती शांति घासीराम कश्यप जी (उपाध्यक्ष), श्रीमती ज्योति किशन कश्यप जी (सदस्य, जिला पंचायत जांजगीर), श्री गयाराम चंदेल जी (उपाध्यक्ष, नगर पंचायत राहौद), श्री गुलाब सिंह चंदेल जी (पूर्व जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जांजगीर) तथा श्री पुरुषोत्तम लाल कौशिक जी सहित कुर्मी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *