उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया “मुंगेली व्यापार मेला-2025” के ब्राउशर का विमोचन, 25 नवंबर से होगा “मुंगेली के त्यौहार” का भव्य आगाज

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज “मुंगेली व्यापार मेला-2025” के ब्राउशर का विमोचन किया। “मुंगेली के त्यौहार” के नाम से प्रसिद्ध यह भव्य आयोजन 25 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक छह दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

स्टार्स ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी, मुंगेली के प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट कर उप मुख्यमंत्री को आमंत्रण पत्र सौंपा तथा मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का निवेदन किया। इस पर श्री साव जी ने उद्घाटन में उपस्थित होने का आश्वासन देते हुए आयोजन समिति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विमोचन के इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक रामपाल सिंह, सह-संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार, तथा गौरव जैन उपस्थित रहे।

पिछले नौ वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा “मुंगेली व्यापार मेला” अब दशवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह मेला जिले के औद्योगिक, व्यापारिक और सामाजिक विकास को नई दिशा प्रदान करने वाला प्रमुख आयोजन बन चुका है। इस वर्ष भी मेले में देशभर के प्रमुख उत्पादों, हस्तशिल्प, टेराकोटा, खादी ग्रामोद्योग, बस्तर आर्ट, महिला गृह उद्योग, हर्बल प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, ऑटोमोबाइल एवं लघु-कुटीर उद्योगों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।

साथ ही हर शाम परिवारों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मनोरंजन से भरपूर झूला घर और स्थानीय कला-संस्कृति का रंगारंग प्रदर्शन मेले की विशेष आकर्षण रहेंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *