नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाने वाले 14 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगा ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’

रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस वर्ष भी उन जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और पराक्रम का परिचय देते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राज्य सरकार ने वर्ष 2025 के लिए ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची जारी कर दी है। इस वर्ष कुल 14 पुलिसकर्मियों को इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

सूची में सबसे पहले नाम शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुकमा) आकाश राव गिरपुजे का है। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान असाधारण साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके अदम्य शौर्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें मरणोपरांत ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।

इन वीर पुलिसकर्मियों की बहादुरी ने न केवल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि उनके उदाहरण से सुरक्षा बलों का मनोबल भी ऊँचा हुआ है। राज्य स्थापना दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह, प्रदेश की उन वीर संतानों को श्रद्धांजलि है जिन्होंने शांति और विकास की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment