राज्यपाल रमेन डेका ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने लौह पुरुष, राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार और भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर आज राजभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर अखंड भारत के निर्माण में पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल उरांव, राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, विधायक पुरंदर मिश्रा और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति के प्रतीक सरदार पटेल के योगदान को सम्मानित किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207324
Total views : 8247029