विदेशी कॉलर ने लोन के बहाने युवती से की ठगी,भिलाई में साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला, आरोपी ने फोटो एडिट कर धमकाया — पुलिस ने दर्ज किया अपराध

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग। जिले के भिलाई में एक युवती साइबर ठगी का शिकार हो गई। मामला तब सामने आया जब एक विदेशी कॉलर ने खुद को लोन कंपनी का प्रतिनिधि बताकर युवती को ब्लैकमेल करना शुरू किया। आरोपी ने युवती की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में तैयार किया और वायरल करने की धमकी देते हुए उससे पैसे ऐंठ लिए। यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है।

बांग्लादेश नंबर से आई कॉल

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने इंटरनेट पर विज्ञापन देखकर एक लोन ऐप डाउनलोड किया था। ऐप ने मोबाइल के कई परमिशन मांगे, जिससे उसका पूरा डेटा ठगों तक पहुंच गया। कुछ समय तक लोन की राशि न मिलने के बाद, युवती को बांग्लादेश के नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाला व्यक्ति खुद को लोन कंपनी का एजेंट बताकर किश्त जमा करने का दबाव डालने लगा।

फोटो वायरल करने की धमकी देकर ऐंठे 6 हजार रुपए

जब युवती ने कहा कि उसे कोई लोन राशि नहीं मिली है, तो आरोपी ने उसकी फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में तैयार किया और उसे भेज दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने तुरंत पैसे नहीं दिए, तो ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी।
डरी-सहमी युवती ने 6 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी लगातार और पैसे की मांग करने लगा। तभी युवती को ठगी का एहसास हुआ और उसने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध, जांच जारी

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 67, 308(2), 318(4) बीएन एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी है।
भिलाई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अज्ञात ऐप या ऑनलाइन लोन प्लेटफॉर्म डाउनलोड न करें, और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से दूर रहें।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *