CM विष्णुदेव साय ने हिमालय अभियान के जशपुर पर्वतारोहियों को किया सम्मानित, राज्य का नाम बढ़ाया राष्ट्रीय स्तर पर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

CM विष्णुदेव साय ने हिमालय अभियान के जशपुर पर्वतारोहियों को किया सम्मानित, राज्य का नाम बढ़ाया राष्ट्रीय स्तर पर

ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में सफलता के बाद जशपुर के युवाओं को प्रशस्ति पत्र — साहस, अनुशासन और टीम भावना की सराहना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया सीएम कैंप कार्यालय में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले जशपुर के पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं की साहसिक क्षमता, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान यह साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस उपलब्धि से जशपुर और पूरे प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति नई जागरूकता और उत्साह पैदा होगा। ऐसे अभियानों से युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक भावना का विकास होता है।

उल्लेखनीय है कि जशपुर के युवाओं ने हिमाचल प्रदेश में दुहांगन वैली में 5350 मीटर ऊंचाई तक सफल आरोहण कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया। अभियान के दौरान दल ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग जैसी कठिन और रोमांचक गतिविधियों में अपनी दक्षता और साहस का परिचय दिया। यह दल जिला प्रशासन जशपुर के सहयोग से सितंबर में रवाना हुआ था।

युवाओं ने मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शासन और प्रशासन के सहयोग से उन्हें हिमालय अभियान का हिस्सा बनने और यह उपलब्धि हासिल करने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि इस अनुभव और आत्मविश्वास से जिले के अन्य युवा भी साहसिक खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित होंगे।

इस अभियान की शुरुआत एक स्थानीय प्रशिक्षण पहल के रूप में हुई थी, जो सामूहिक विश्वास, सहयोग और समर्पण से एक सशक्त अभियान में बदल गई। इस पहल ने न केवल युवाओं में आत्मविश्वास और रोमांच की भावना जगाई, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *