अब गरीब मरीजों को ओपीडी में मिलेगा मुफ्त सीटी स्कैन और MRI का लाभ — स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा फैसला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अब गरीब मरीजों को ओपीडी में मिलेगा मुफ्त सीटी स्कैन और MRI का लाभ — स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा फैसला

डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर में आयुष्मान योजना के तहत BPL कार्डधारियों को निशुल्क जांच सुविधा, अन्य मरीजों को भी मिलेगी न्यूनतम दर पर राहत

रायपुर। गरीब मरीजों के लिए राहत की बड़ी खबर है। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में अब BPL कार्डधारी ओपीडी मरीजों को सीटी स्कैन और MRI जांच पूरी तरह निशुल्क मिलेगी। यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

मंत्री जायसवाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत ओपीडी में जांच कराने वाले मरीजों को हाल के दिनों में तकनीकी कारणों से दिक्कतें आ रही थीं। इसी को देखते हुए उन्होंने स्वतः संज्ञान लेते हुए यह फैसला किया कि आगामी सामान्य परिषद की बैठक तक गरीब मरीजों को नि:शुल्क जांच सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही ऐसे ओपीडी मरीज जो बीपीएल श्रेणी में नहीं आते, उन्हें भी शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम दरों पर सीटी स्कैन और MRI जांच का लाभ मिलेगा।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि यह निर्णय ओपीडी स्तर पर जांच सुविधाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि किसी भी मरीज को जांच सुविधा प्राप्त करने में कोई असुविधा न हो।

विदित हो कि अंबेडकर अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और MRI मशीनें स्थापित हैं, जिनसे प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज जांच करवाते हैं। हाल ही में आयुष्मान पोर्टल पर ब्लॉकिंग सुविधा में तकनीकी दिक्कतें आने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। इसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने लोकहित में यह निर्णय लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *