धमतरी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: ससुर-दामाद ने मिलकर की युवक की बेरहमी से हत्या, पारिवारिक रंजिश बनी वजह

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

धमतरी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: ससुर-दामाद ने मिलकर की युवक की बेरहमी से हत्या, पारिवारिक रंजिश बनी वजह

माकरदोना बेहड़ापारा में धारदार हथियार से हत्या करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सटीक जांच और सायबर टीम की मदद से खुला राज

धमतरी। जिले के माकरदोना बेहड़ापारा में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसके ससुर और दामाद ने मिलकर की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर 2025 को ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा में भानूप्रताप मण्डावी (उम्र 24 वर्ष, निवासी झुरातराई, थाना मगरलोड) की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से निर्दयतापूर्वक हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई राकेश मण्डावी की रिपोर्ट पर थाना केरेगांव में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एफएसएल टीम और थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसके बाद डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत को हॉमिसाइडल (हत्या) बताया गया। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि हत्या धारदार हथियार से की गई थी।

एसपी के निर्देशन में थाना केरेगांव पुलिस, सायबर टीम और एफएसएल टीम ने तकनीकी व मानवीय दोनों स्तरों पर जांच की। संदेह के आधार पर जब मुकेश विश्वकर्मा और उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा से गहन पूछताछ की गई, तो दोनों ने अपना अपराध कबूल कर लिया।

आरोपी मुकेश ने बताया कि उसका मृतक भानूप्रताप से पारिवारिक विवाद और पत्नी से जुड़ी रंजिश चल रही थी। इसी कारण उसने चाकू से वार कर हत्या की। वहीं, उसके ससुर दुर्जन विश्वकर्मा ने भी घटना के दौरान मृतक पर दो बार चाकू से हमला किया।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपियों के नाम:

  • मुकेश विश्वकर्मा, पिता स्व. रंजीत विश्वकर्मा (26 वर्ष), निवासी आमापारा कुराल्ठेमरी, थाना नरहरपुर, जिला कांकेर, वर्तमान पता – ग्राम माकरदोना, थाना केरेगांव, जिला धमतरी।

  • दुर्जन विश्वकर्मा, पिता बृजलाल विश्वकर्मा (41 वर्ष), निवासी ग्राम माकरदोना, थाना केरेगांव, जिला धमतरी।

पुलिस का कहना है कि पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया है। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *