लड़की जैसा रूप रखता था युवक, निकला साइको किलर! तेजस्विनी की हत्या के बाद जलाया शव — 16 फेक सोशल अकाउंट से करता था महिला बनकर पोस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लड़की जैसा रूप रखता था युवक, निकला साइको किलर! तेजस्विनी की हत्या के बाद जलाया शव — 16 फेक सोशल अकाउंट से करता था महिला बनकर पोस्ट

बलौदाबाजार के ग्राम चरौटी में युवती की अधजली लाश के मामले में चौंकाने वाला खुलासा — आरोपी युवक महिलाओं की तरह श्रृंगार करता था, घर से मिला मेकअप-सामान, पुलिस ने किया सनकी कातिल गिरफ्तार।

बलौदाबाजार। ग्राम चरौटी में दो दिन पहले पैरावट क्षेत्र में मिली अधजली युवती की लाश के मामले ने अब सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस हत्या के पीछे गांव का ही युवक शालिक राम पैकरा है — जो न केवल एक साइको किलर (सनकी हत्यारा) है, बल्कि महिलाओं की तरह कपड़े और श्रृंगार करने का शौकीन भी था।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने बताया कि मृतका तेजस्विनी पटेल की हत्या उसी के गांव के युवक शालिक राम ने की थी। आरोपी ने तेजस्विनी को साथ रहने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन जब युवती ने इनकार किया तो उसने गुस्से में आकर धारदार चाकू से उसकी हत्या कर दी, और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को जला दिया।

हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे जल्द ही पकड़ लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस को उसके घर से महिलाओं के श्रृंगार के सामान, जैसे बिंदी, लिपस्टिक, गहने और कपड़े मिले हैं। इतना ही नहीं, आरोपी महिलाओं की तरह मेकअप करता था, और उसके हाथ-पैरों के नाखूनों पर नेलपॉलिश भी पाई गई।

एसपी ने बताया कि आरोपी के पास से 16 सोशल मीडिया अकाउंट मिले हैं, जिन पर वह महिलाओं के वेश में अपनी तस्वीरें पोस्ट करता था। पूछताछ में शालिक राम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। घटना में प्रयुक्त औजार और कपड़े जब्त कर लिए गए हैं। वहीं, उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स की तकनीकी जांच जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह और किन लोगों के संपर्क में था।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *