पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ छठ पूजा में हुए शामिल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लोक आस्था के छठ महापर्व की दी बधाई व शुभकामनाएं

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मुंगेली जिले में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। आगर नदी के घाटों पर सोमवार की संध्या को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडे ने भी उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं से भेंट की और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक एवं पुलिस अमले द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की और कहा कि छठ पूजा आपसी सद्भाव, स्वच्छता, अनुशासन और लोक आस्था का प्रतीक है।

चार दिवसीय पर्व की महत्ता

25 अक्टूबर से प्रारंभ हुए इस महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से हुई, जिसमें व्रती महिलाओं ने पवित्र स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण किया। इसके बाद खरना के दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाकर पूजा-अर्चना की गई। 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य के अवसर पर श्रद्धालु महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। घाटों पर दीपों की रोशनी, लोकगीत और भक्ति भाव से वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक हो उठा। 28 अक्टूबर की सुबह उषा अर्घ्य के साथ व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर अपने व्रत का समापन करेंगी।

छठ वृत्तियां ने सूर्य को अर्घ्य देकर की मंगल कामना

व्रत रखने वाली अनामिका सिंह ने बताया कि “यह पर्व सूर्य उपासना और परिवार की मंगलकामना का प्रतीक है। हम सूर्य देव से अपने परिवार की खुशहाली और उन्नति की प्रार्थना करते हैं।” वहीं समिति के अध्यक्ष अभिलाष सिंह ने प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा घाटों पर की गई उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यापक व्यवस्था

छठ पूजा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, जल प्रबंधन, साफ-सफाई और यातायात की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की गई। पुलिस बल एवं नगर पालिका अमला लगातार सक्रिय रहा ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि “छठ पूजा हमारे समाज की आस्था और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है। प्रशासन और जनता के सहयोग से यह पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो रहा है।” वहीं जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे ने कहा कि “छठ पूजा न केवल धार्मिक पर्व है, बल्कि यह प्रकृति और मानव के बीच सामंजस्य का उत्सव भी है।” भक्ति, अनुशासन और स्वच्छता के संदेश के साथ छठ पर्व का समापन जिलेभर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *