ऑपरेशन बाज: मुंगेली पुलिस ने अवैध शराब के सौदागर को दबोचा, 5.5 लीटर प्लेन शराब जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली, 26 अक्टूबर 2025: जिले में नशे के सौदागरों पर लगाम कसने के लिए मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत एक और सफल कार्रवाई की गई है। लोरमी पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से देशी प्लेन शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम अमलडिही पुल के पास दबिश दी गई, जहां आरोपी दियाली दिवाकर (उम्र 50 वर्ष, पिता स्व. नंदु दिवाकर, निवासी अमलडिही, थाना लोरमी) को एक पीले रंग के थैले में 31 पाव (कुल 5.580 बल्क लीटर) देशी प्लेन शराब रखे हुए पाया गया। शराब की अनुमानित कीमत 2790 रुपये बताई जा रही है।

गवाहों की मौजूदगी में शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 600/2025 के तहत धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 25 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव (थाना प्रभारी लोरमी), उपनिरीक्षक सुशील बंछोर (प्रभारी सायबर सेल), उपनिरीक्षक गणपति राव तथा पुलिसकर्मी नरेश यादव, भेषज पांडेकर, परमेश्वर जांगड़े और रवि डाहिरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मुंगेली पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखें।

नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि आपको जिले में कोई अवैध कार्य दिखे, तो नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *