वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सागौन लकड़ी की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सागौन लकड़ी की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त

देवपुर वन परिक्षेत्र में गश्ती दल की सतर्कता से पकड़ा गया अवैध सागौन परिवहन, प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

बलौदाबाजार। वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन लकड़ी का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र देवपुर के अंतर्गत शनिवार को की गई।

वन परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैकरा के नेतृत्व में गश्ती दल ने देवरूम वनोपज जांच नाका के समीप एक नीले रंग का सोल्ड पावर ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा, जिसमें विनिर्दिष्ट प्रजाति की सागौन लकड़ी के 4 नग (कुल 0.443 घनमीटर) लोड थे। जांच के दौरान लकड़ी परिवहन से संबंधित कोई वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

मौके से लवकेश यादव (27 वर्ष) और भूपेन्द्र नायक (40 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम देवरूम, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी लकड़ी को अवैध रूप से बेचने के इरादे से परिवहन कर रहे थे।

इस मामले में छत्तीसगढ़ वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम, 1969 की धारा 5(1), 15(2), एवं 16(क) के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 15679/20 दिनांक 25/10/2025 दर्ज कर ट्रैक्टर और लकड़ी को जब्त कर लिया गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, क्षेत्र में गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी प्रकार की अवैध वनोपज परिवहन गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *