घर से नाराज होकर निकली 12वीं की छात्रा, रास्ते में अंशुमन-जुनैद ने दी कार में लिफ्ट… दोनों ने 4 दिन तक फ्लैट में की हैवानियत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Lucknow Crime News: लखनऊ के विकास नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय इंटरमीडिएट छात्रा के साथ 15 अक्टूबर की रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई. आरोप है कि कार सवार युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा को जबरन गाड़ी में बैठाया, चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश किया और फिर गैंगरेप की घिनौनी हरकत को अंजाम दिया.

पुलिस ने इस मामले में दो नामजद आरोपी अंशुमान और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया है.

घरवालों से नाराज होकर निकली थी पीड़िता

पीड़िता इंटर की छात्रा है. 15 अक्टूबर को घरवालों से नाराज होकर घर से निकली थी. दिनभर सहेली के साथ घूमने के बाद वह देर रात ऑटो से घर लौट रही थी. खुर्रमनगर के पास ऑटो चालक रास्ता भटक गया. छात्रा ऑटो से उतर गई. इसी दौरान एक कार रुकी जिसमें दो युवक सवार थे. उन्होंने छात्रा को विकास नगर तक लिफ्ट देने की पेशकश की. छात्रा के मना करने पर कार सवार युवक ने उसे भरोसा दिलाया और गाड़ी में बिठा लिया.

फिर हुई हैवानियत

आरोप है कि कार में युवकों ने छात्रा को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद वे पीड़िता को एक फ्लैट में ले गए. वहां युवकों ने गैंगरेप किया. इसके आधे घंटे बाद एक और युवक वहां पहुंचा और उसने भी छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोप यह भी है कि गैंगरेप के बाद एक आरोपी ने छात्रा को चार दिनों तक बंधक बनाकर रखा, जिसके बाद वह भाग निकला.

22 अक्टूबर को दर्ज हुआ केस

छात्रा के लापता होने पर परिजनों ने पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. 18 अक्टूबर को छात्रा के घर लौटने पर डर के कारण उसने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया. 19 अक्टूबर को आरोपी जुनैद ने फोन और मैसेज से धमकियां दीं, जिसके बाद छात्रा ने परिजनों को अपनी आपबीती सुनाई. 22 अक्टूबर को परिवार मड़ियांव थाने पहुंचा और छात्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ.

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को दो नामजद आरोपी अंशुमान और जुनैद को गिरफ्तार कर लिया गया. अंशुमान के पिता वायरलेस विभाग में कार्यरत हैं. पुलिस अभी तीसरे आरोपी शिवांश की तलाश कर रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है. मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर की जा रही है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *