8 करोड़ की योजना से बदल रही रायगढ़ की पहचान — वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया गजमार पहाड़ का निरीक्षण, बोले- “यह सिर्फ पहाड़ी नहीं, रायगढ़ की शान है

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

8 करोड़ की योजना से बदल रही रायगढ़ की पहचान — वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया गजमार पहाड़ का निरीक्षण, बोले- “यह सिर्फ पहाड़ी नहीं, रायगढ़ की शान है”

रायगढ़। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ के प्रसिद्ध गजमार पहाड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जारी सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और अधिकारियों को गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रायगढ़ और डीएफओ रायगढ़ भी मौजूद रहे।

मंत्री चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाएं केवल निर्माण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उनका धरातल पर असर दिखना चाहिए। उन्होंने कहा — “हमारा लक्ष्य केवल ढांचे खड़े करना नहीं, बल्कि जनता को वास्तविक लाभ पहुंचाना है। गजमार पहाड़ी रायगढ़ की पहचान है, इसे पर्यटन और आस्था के केंद्र के रूप में विकसित करना हमारा संकल्प है।”

???? गजमार पहाड़ी बनेगा इको टूरिज्म स्थल

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर गजमार पहाड़ी को इको पार्क और इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। 8 करोड़ रुपए की लागत से हो रहे विकास कार्यों का भूमि पूजन हाल ही में किया गया। योजना के तहत सीढ़ियों का विकास, ओपन प्लेटफॉर्म, और अवेयरनेस एक्टिविटी जोन तैयार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से मंदिर तक पहुंच सकें।

????️ वाच टॉवर, चिल्ड्रन एरिया और आधुनिक सुविधाएं

गजमार पहाड़ी पर वाच टॉवर, चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया, कैंटीन, पब्लिक वॉशरूम, वाश एरिया, पार्किंग और प्रवेश द्वार जैसी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण जारी है। इन कार्यों के पूर्ण होने पर यह स्थल न केवल धार्मिक पर्यटन, बल्कि स्वास्थ्य व प्राकृतिक गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

चौधरी ने कहा कि इस परियोजना से रायगढ़ शहर को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार व पर्यटन के अवसरों में भी वृद्धि होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *