PM मोदी के आगमन से पहले नवा रायपुर में मची हलचल! 3 मंत्रियों ने देर रात तक की गुप्त समीक्षा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सुरक्षा से लेकर सजावट तक की एक-एक डिटेल पर हुई नजरबंदी)

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नवा रायपुर पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। राज्योत्सव और पीएम के प्रवास की तैयारियों को लेकर गुरुवार को तीन प्रमुख मंत्रियों — उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, और वित्त मंत्री ओपी चौधरी — ने देर शाम तक समीक्षा बैठक की।

नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्योत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए सभी विभागों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। उप मुख्यमंत्री साव ने अधिकारियों से कहा कि “किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, हर व्यवस्था समय पर और परफेक्ट होनी चाहिए।”

बैठक में तीनों मंत्रियों ने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, वीवीआईपी सेक्टर, बैठक क्षमता और परिक्रमा पथ की व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान कोई भी चूक राज्य की साख पर असर डाल सकती है, इसलिए सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ तैयारियां पूरी करें।

इस मौके पर आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव अंकित आनंद, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, और लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्रियों ने यह भी निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। राज्योत्सव की रजत जयंती वर्ष में पीएम मोदी की मौजूदगी को “ऐतिहासिक क्षण” बताते हुए आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *