रायपुर। बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र के हरदी वन ग्राम में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कनकुराम ठाकुर (60) के रूप में हुई है, जो खेत में काम करने गया था।
जानकारी के अनुसार, डीके जंक्शन के पास खेत में काम करते समय अचानक हाथी ने कनकुराम पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हाथियों की आमद की जानकारी होने के बावजूद गांव में मुनादी नहीं कराई गई, जिससे यह हादसा हुआ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8155727
Total views : 8176221