गरियाबंद पुलिस का शिकंजा — अवैध पशु परिवहन का मास्टरमाइंड ओडिशा से गिरफ्तार, 10 लाख की एर्टिगा कार भी जब्त!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद पुलिस का शिकंजा — अवैध पशु परिवहन का मास्टरमाइंड ओडिशा से गिरफ्तार, 10 लाख की एर्टिगा कार भी जब्त!
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु परिवहन के सरगना को दबोचा गया, 10 लाख की लग्ज़री कार जब्त

गरियाबंद। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में अवैध पशु परिवहन और पशु क्रूरता पर नकेल कसने की मुहिम के तहत गरियाबंद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना देवभोग पुलिस ने अवैध पशु परिवहन प्रकरण के मुख्य सरगना चित्रसेन मेहरा को ओडिशा से गिरफ्तार कर लिया है।

19 मवेशियों के साथ पकड़े गए थे दो आरोपी

14 अक्टूबर 2025 को की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों – लक्ष्मण मेहरा और हरि मेहरा को 19 कृषक पशुओं (बैल) के साथ पकड़ा था। इन मवेशियों की कुल कीमत लगभग ₹1,90,000 आंकी गई थी। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया, जिसके आधार पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया था।

ओडिशा से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड

विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि इस पूरे गिरोह का मुख्य सरगना चित्रसेन मेहरा (उम्र 27 वर्ष) है, जो ओडिशा के नवरंगपुर जिले के ग्राम मेदना चाटीगुड़ा का निवासी है। पुलिस टीम ने 20 अक्टूबर को आरोपी को ग्राम मेघा चारीगुड़ा (ओडिशा) से गिरफ्तार किया।

10 लाख की एर्टिगा कार जब्त

पूछताछ में चित्रसेन ने स्वीकार किया कि उसी ने दोनों सहआरोपियों को मवेशियों की खरीद और परिवहन के लिए भेजा था। उसने बताया कि घटना में प्रयुक्त एर्टिगा कार (OD 24 K 5470) का इस्तेमाल मजदूरों को लाने-ले जाने और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लगभग ₹10 लाख की कार बरामद कर जब्त कर ली है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

मुख्य सरगना चित्रसेन मेहरा को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गरियाबंद पुलिस का कहना है कि अवैध पशु परिवहन में संलिप्त अन्य लोगों पर भी कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *