सरगांव थाना का ऐक्शन: शराब तस्कर दिनेश गिरफ्तार, 81 हजार की संपत्ति जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली, 16 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन पर थाना सरगांव की टीम ने ‘ऑपरेशन बाज’ अभियान के तहत अवैध महुआ शराब तस्करी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी दिनेश रात्रे उर्फ बबलू के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब और मोटरसाइकिल सहित 81,000 रुपये कीमत की संपत्ति जब्त हुई । 15 अक्टूबर 2025 को थाना सरगांव पुलिस एवं साइबर सेल मुंगेली को मुखबीर सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कच्ची महुआ शराब लेकर सरगांव से पथरिया जा रहा है।

सूचना की तस्दीक पर अनुराग पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम दिनेश रात्रे उर्फ बबलू (उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम ईटावा पाली, थाना मस्तुरी, बिलासपुर) बताया।

उसके पास 10 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक जरीकेन में भरी 10 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत 1,000 रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स (नंबर सीजी-22 एएफ-2261, कीमत 80,000 रुपये) बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 73/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संतोष शर्मा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, सहायक उप निरीक्षक संतोष लोधी, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, आरक्षक राहुल यादव, राकेश बंजारे, भेषज पांडेकर, परमेश्वर जांगड़े, हेमसिंह, गिरीराज सिंह, रवि मिंज एवं पंकज निर्णेजक का सराहनीय योगदान रहा।

ऑपरेशन बाज’ अभियान से मुंगेली जिले में अवैध नशीले पदार्थों पर सख्ती बढ़ गई है, और सभी थाना-चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *