फर्जी दस्तावेज के आधार पर ट्रेलर में तय सीमा से अधिक माल परिवहन करने पर वाहन स्वामी एवं चालक गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सूरजपुर। ए. पी. दास, ब्यूरो , नवभारत टाइम्स 24*7
दिनांक 24 सितंबर 2025 को विश्रामपुर निवासी वरिन्दर सिंह ने थाना चंदौरा पुलिस को सूचना दी कि ट्रेलर क्रमांक CG-10 AX-1700 का चालक एवं वाहन स्वामी फर्जी पिट पास और रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र में बदलाव कर धोखाधड़ी करते हुए ट्रेलर में कोयला लोड कर चंदौरा मार्ग से परिवहन कर रहे हैं।

सूचना पर थाना चंदौरा पुलिस ने तुरंत चंदौरा चौक में नाकाबंदी कर वाहन को रोका। ट्रेलर में लोड कोयला तथा वाहन के सभी दस्तावेजों की छायाप्रति और मूल बिल्टी जब्त की गई। इस संबंध में फरियादी वरिन्दर सिंह की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 03/25 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस ने वाहन स्वामी देवानंद गुप्ता उर्फ डी.एन. को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि ट्रेलर वाहन की लोड क्षमता बढ़ाकर अधिक भाड़ा प्राप्त करने के उद्देश्य से उसने वाहन के रजिस्ट्रेशन एवं परमिट दस्तावेजों की फोटो कॉपी में हेराफेरी कर 55,000 किलोग्राम के स्थान पर 57,500 किलोग्राम अंकित कर दिया।
उसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसने अंबिकापुर से आईडी पासवर्ड के माध्यम से खनिज विभाग की ऑनलाइन प्रणाली में भार क्षमता बढ़वाकर नया खनिज पत्रक तैयार कराया और उसे अपने चालक जनकलाल को दिया, जिससे निर्धारित सीमा से अधिक कोयला परिवहन कराया जाने लगा।

दिनांक 24.09.2025 को भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर ट्रेलर में कोयला लोड कर चालक जनकलाल को दिया गया, जिसने आगे अपने हेल्पर को वाहन सौंपकर कोयला खाली कराने हेतु चंदौसी (उत्तर प्रदेश) भेजा।

मामले में वाहन के दस्तावेज एवं अन्य सामग्री जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने और एक से अधिक आरोपियों के संलिप्त पाए जाने पर धारा 336(3), 338, 3(5) बीएनएस जोड़ी गई।

इस प्रकरण में आरोपी —

1. देवानंद गुप्ता उर्फ डी.एन., पिता परमेश्वर गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम परसवार कला, थाना राजपुर, जिला बलरामपुर

2. जनकलाल, पिता श्रीनाथ, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बोझा, चौकी खड़गवां

— को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की पतासाजी जारी है।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो एवं डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदौरा मनोज सिंह, चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *