नई दिल्ली। नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी जीत मिली है। छत्तीसगढ़ के सुकमा में सक्रिय कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी नक्सलियों के सिर पर कुल मिलाकर 50 लाख का इनाम था।
सरेंडर करने वालों की लिस्ट में 2 हार्डकोर नक्सली भी शामिल हैं। 27 नक्सलियों में 10 महिलाएं और 17 पुरुष शामिल हैं। इनमें से 1 सीवायसीएम, 15 पार्टी सदस्य और 11 अग्र संगठन से जुड़े थे।
सिर पर था 50 लाख का इनाम
सभी 27 नक्सलियों पर 50 लाख रुपये का इनाम था। इनमें 1 माओवादी पर 10 लाख, 3 पर 8-8 लाख, 1 पर 3 लाख, 2 पर 2-2 लाख और 9 माओवादियों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था।
छत्तीसगढ़ शासन की “आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति”, “नियद नेल्ला नार योजना” और अंदरूनी इलाकों में बढ़ते सुरक्षा कैम्पों का बढ़ते दबदबे को आत्मसमर्पण के पीछे की वजह माना जा रहा है। इस आत्मसमर्पण में सीआरपीएफ (02, 74, 131, 151, 216, 217 वाहिनी) और कोबरा 203 बटालियन की अहम भूमिका।
गढ़चिरौली में कई नक्सलियों ने किया था आत्मसमर्पण
बता दें कि बीते दिन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी बड़ी संख्या में नक्सलियों ने हथियार डाले थे। इनमें सोनू नामक खतरनाक नक्सली समेत 60 नक्सलियों के नाम शामिल थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8183798
Total views : 8216410