मुंगेली का नृत्य रत्न: शिवम सिंह राजपूत ने ‘देश राग’ में प्रथम पुरस्कार जीता

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- नृत्यधाम कला समिति भिलाई द्वारा आयोजित ‘देश राग’ कार्यक्रम में मुंगेली के युवा नृत्यकार शिवम सिंह राजपूत ने अपनी उत्कृष्ट कला और गहन ज्ञान से प्रथम स्थान प्राप्त कर सभी को प्रभावित किया। यह प्रतियोगिता 4 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक चली, जिसमें देशभर से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।प्रारंभिक दौर में प्रतिभागियों को नृत्य प्रदर्शन और मौखिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से परखा गया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को आगे के चरणों के लिए चुना गया। शिवम ने दूसरे चरण में अपनी भावपूर्ण अभिव्यक्ति, ताल-लय और नृत्य के प्रति समर्पण से निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने ‘शंकर अति प्रचंड’ पर मनमोहक प्रस्तुति दी और मौखिक राउंड में चारों निर्णायकों के सभी प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए।

अंतिम चरण में करीब 10-12 प्रतिभागी शेष थे, जहां शिवम ने सर्वाधिक अंक हासिल कर ‘श्री श्री जयपद्मा सम्मान’ पुरस्कार जीता। मुंगेली निवासी शिवम विष्णु सिंह राजपूत (ग्राम पंचायत सचिव) और शकुंतला राजपूत (शिक्षिका) के सुपुत्र हैं। वे इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कथक के पोस्ट ग्रेजुएट छात्र हैं।

अपना नृत्य अभ्यास उन्होंने रायपुर के ब्लॉसमिंग योग एंड डांस स्टूडियो सरोना में किया और अब तक 1000 से अधिक विद्यार्थियों को डांस सिखा चुके हैं।शिवम की इस उपलब्धि ने उनके परिवार, समाज और मुंगेली का मान बढ़ाया है। स्थानीय कलाकारों में उत्साह का संचार हुआ है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *