एनएच 130-ए पर मृतक शव रखकर चक्काजाम करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली :  जिले के नेशनल हाईवे 130-ए पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुंगेली पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा पुलिस ने चक्काजाम करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ग्राम दाबो मोड़ पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने हुई घटना से जुड़ी है, जहां आरोपियों ने सड़क को अवरुद्ध कर यातायात बाधित किया था।घटना 11 सितंबर 2025 की है।

थाना फास्टरपुर-सेतगंगा के अपराध क्रमांक 53/2025 के तहत मृतक हेमप्रसाद साहू (निवासी शुक्लाभाठा) के शव को पुलिस ने पंचनामा और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था। परिजन शव को मुक्तांजलि वाहन में जिला अस्पताल मुंगेली से गांव शुक्लाभाठा ले जा रहे थे। तभी बिना किसी पूर्व सूचना के करीब 200 लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर लगभग दो घंटे तक चक्काजाम कर दिया।

इससे हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।इस घटना पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में 21 सितंबर 2025 को अपराध क्रमांक 61/2025 के तहत 14 नामजद और अन्य 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 191(2) और 126(2) बीएनएस के उल्लंघन में मामला दर्ज किया गया।

विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने 14 अक्टूबर 2025 को सात मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दिलीप साहू (26 वर्ष), भरत साहू (25 वर्ष), शिवप्रसाद साहू (55 वर्ष), हेमंत साहू (25 वर्ष), बिहारी साहू (48 वर्ष), हुन्नर साहू (33 वर्ष) और डोमेश साहू (19 वर्ष) शामिल हैं, सभी शुक्लाभाठा के निवासी हैं।

इनके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई क्रमांक 20/25 के तहत धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के प्रावधानों में उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी न्यायालय मुंगेली में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक ने असामाजिक तत्वों, मादक पदार्थ तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सतत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक उमेंद गोयल, आरक्षक अतुल सिंह, तीजराम यादव, पारसमणी भास्कर, बुंदेल पटेल और थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *