एक दिन का सीएम बना देंगे!’ अजय चंद्राकर के बयान पर भड़के नेता – टीएस सिंहदेव ने दी चुटकी भरी प्रतिक्रिया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

एक दिन का सीएम बना देंगे!’ अजय चंद्राकर के बयान पर भड़के नेता – टीएस सिंहदेव ने दी चुटकी भरी प्रतिक्रिया

अजय चंद्राकर के तंज पर सियासी माहौल गरमाया — भूपेश बघेल ने कहा ‘संविधान का अपमान’, तो टीएस सिंहदेव बोले ‘यह तो हंसी-ठिठोली है’

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में आज एक बयान ने हलचल मचा दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा —

“अगर सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनने की इतनी ही हसरत है, तो उन्हें एक दिन के लिए ही सही, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कुर्सी पर बैठाकर सम्मानित कर देंगे।”

यह बयान कुछ ही घंटों में पूरे प्रदेश की राजनीति में आग की तरह फैल गया, और उस पर प्रतिक्रिया देने में देर नहीं लगी।

 भूपेश बघेल का पलटवार:

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्राकर के बयान को अलोकतांत्रिक करार दिया। उन्होंने कहा —

“जाते-जाते एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना देने का क्या मतलब है? क्या विष्णु देव साय को उठाकर और बिठाकर पद बदला जा सकता है? इसका मतलब ये संविधान को नहीं मानते।”

बघेल ने यह भी कहा कि इस तरह की बातें लोकतांत्रिक मर्यादा और संवैधानिक व्यवस्था दोनों का मज़ाक उड़ाती हैं।

 टीएस सिंहदेव की शांत लेकिन तंज भरी प्रतिक्रिया:

वहीं, बयान के केंद्र में आए पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बड़ी शालीनता से प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,

“अजय चंद्राकर यह बातें हल्केपन में, हंसी-ठिठोली में कह रहे हैं। मैं कभी एक दिन का मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि,

“अगर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस्तीफा दे देते हैं और अजय चंद्राकर कहते हैं तो मैं मुख्यमंत्री बन सकता हूं।”

सिंहदेव के इस बयान ने सियासी गलियारों में नई चर्चा को जन्म दे दिया है।

 सियासत में बयानबाजी का दौर:

अजय चंद्राकर का यह बयान जहां राजनीतिक व्यंग्य के तौर पर दिया गया माना जा रहा है, वहीं विपक्ष ने इसे संविधान की मर्यादा पर हमला बताया है।
राज्य की राजनीति में एक बार फिर सीएम पद की चर्चा ने माहौल को गरमा दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *