मधुशाला के बाहर लगाई पाठशाला, युवा कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली- शुक्रवार को युवा कांग्रेस पथरिया द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन आयोजित किया गया। शासकीय शराब दुकान के सामने पाठशाला का आयोजन करते हुए पेन, पुस्तक और कॉपी का निःशुल्क वितरण किया गया।

विगत दिनों पथरिया ब्लॉक के ग्राम बावली स्थित शासकीय विद्यालय में 10 पेटी शराब और 30 लीटर स्पिरिट बरामद हुई। मध्य प्रदेश से लाई गई यह शराब आबकारी विभाग द्वारा जब्त करने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। विद्यालय परिसर में शराब की बरामदगी की घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता पैदा कर दी है, जिसके जवाब में युवा कांग्रेस ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए यह प्रदर्शन किया।

नगर की शासकीय शराब दुकान के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में निःशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई, जो शिक्षा को प्रोत्साहन देने का संदेश दे रही थी।युवा कांग्रेस पथरिया के अध्यक्ष एवं आयोजक प्रमुख राहुल राजपूत ने बताया कि प्रदेश में शराब बिक्री और अवैध कारोबार से जुड़ी घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि शिक्षा क्षेत्र को लगातार उपेक्षित किया जा रहा है।

स्कूलों की संख्या घटाने के बाद भी शराब दुकानों का विस्तार हो रहा है, और अब ऐसी घटनाएं विद्यालयों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर रही हैं। इस विरोध के रूप में शराब दुकान के सामने पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छेदइया ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार के समय ये नेता शराबबंदी की मांग करते थे, लेकिन अब सत्ता में आने पर ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं जहां शिक्षा संस्थानों का दुरुपयोग होता दिख रहा है।एक दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, ओबीसी कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप कौशिक, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांत भास्कर, विधानसभा उपाध्यक्ष साहिल हुसैन, अशोक जायसवाल, पूर्व सरपंच सूरज निर्मलकर, कमलेश साहू, विक्की वर्मा ने संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों पर चिंता जताई और शिक्षा की रक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर के युवा पार्षद दीपक साहू द्वारा किया गया। प्रदर्शन के अंत में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव असद खोखर, पिलेश्वर वर्मा, छोटु खान, निक्कू यादव, अभिषेक यादव, रौनी गेंदले, खेमू साहू, अश्वनी ठाकुर, मुकेश मिरि, मानस राजपूत, चमन साहू, कुशल निर्मलकर, आकाश दिव्य, चमन वर्मा, रोशन वर्मा, तानिश कुर्रे, अंकित वर्मा, विनायक मानिकपुरी, सौरभ शुक्ला, पप्पू समेत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *