सड़कों पर कैच व्हील लगाकर ट्रेक्टर चलाना प्रतिबंधित
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली, 06 अक्टूबर 2025// जिले में दुर्घटना की संभावना को देखते हुए सड़कों पर कैच व्हील लगाकर ट्रेक्टर चलाना प्रतिबंधित किया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार सड़क पर कैच व्हील लगाकर ट्रेक्टर चलाने पर परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी असीम माथुर ने बताया कि कैच व्हील का उपयोग खेतों में ही किया जाता है। कैच व्हील लगाकर ट्रेक्टर चलाने से सड़कें खराब हो रही हैं। साथ ही दुर्घटना की भी संभावना रहती है। कैच व्हील ट्रैक्टरों का उपयोग खेत जोतने या निर्माण कार्यों में तो किया जाता है, लेकिन इन ट्रैक्टरों को सड़कों पर चलाना अत्यंत खतरनाक साबित हो रहा है। बिना उचित ब्रेक और सुरक्षा उपकरणों के इन वाहनों के सड़क पर नियंत्रण खो देने की स्थिति में गंभीर हादसों की आशंका बनी रहती है। सड़क पर इन ट्रैक्टरों के चलने से न केवल अन्य वाहनों को परेशानी होती है, बल्कि पैदल चलने वालों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता रहता है। साथ ही, ये सड़क की सतह को भी नुकसान पहुँचाते हैं, जिससे सड़कें जल्दी खराब होने लगती हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232108
Total views : 8278575