CM विष्णुदेव साय ने CG Mining Conclave 2025 और राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन में लिया हिस्सा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने CG Mining Conclave 2025 में भाग लिया और साथ ही राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन में उपस्थित होकर छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं को नई ऊर्जा देने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती सदा से साहित्य और संस्कृति की धरा रही है। उन्होंने महाकवि कालिदास द्वारा रचित अमर काव्य मेघदूत का उल्लेख किया और गजानन माधव मुक्तिबोध तथा पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जैसे साहित्यकारों की उपलब्धियों को भी सराहा।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र रायगढ़ के सुप्रसिद्ध संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। इस कवि सम्मेलन के माध्यम से युवा कवियों को प्रोत्साहित करने और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रयास किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *