देवरी में फिर हुआ हादसा: हसदेव नदी में डूबे 5 युवक-युवती, 2 को बचाया गया, 3 की तलाश जारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अभी शुरू होगा रेस्क्यू ऑपरेशन, मौके पर पुलिस और SDRF टीम तैनात

जांजगीर-चांपा। पंतोरा क्षेत्र के प्रसिद्ध देवरी पिकनिक स्पॉट पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। हसदेव नदी में नहाने गए पाँच युवक-युवतियों में से तीन नदी के तेज बहाव में बह गए। दो को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर से आए दो युवक, दो युवतियाँ और अकलतरा के अर्जुनी गाँव का एक युवक शनिवार देर शाम देवरी पिकनिक स्पॉट पहुंचे थे। नहाने के दौरान पाँचों नदी के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान अर्जुनी गाँव के लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की युवती मोनिका सिन्हा को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया।

वहीं, बिलासपुर के युवक अंकुर कुशवाहा, आशीष भोई और युवती रेखा ठाकुर का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही पंतोरा पुलिस मौके पर पहुँची और परिजनों को सूचित किया गया। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है। अभी SDRF और DDRF की टीमों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देवरी पिकनिक स्पॉट पर पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतज़ाम नहीं किए गए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *