टूटे तार ने छीनी मासूम की जिंदगी – मानपुर चौक पर ग्रामीणों का आक्रोश, हाईवे जाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दल्लीराजहरा, दल्लीराजहरा से लगे मानपुर चौक कारूटोला क्षेत्र में गुरुवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बिजली विभाग की लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। गांव का नन्हा चिराग टूटे तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। घर से उठती चीख-पुकार ने हर किसी का दिल दहला दिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मासूम के असमय चले जाने से परिजनों की हालत बेहाल है। मां-बाप की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। मासूम की किलकारियां और उसकी मासूमियत अब सिर्फ तस्वीरों तक ही सीमित हो गई। जिस घर में हंसी-खुशी गूंजती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव के हर शख्स की आंखें नम हैं और लोग इस दर्द को बयान करने में असमर्थ हैं।

बिजली विभाग की लापरवाही से टूटा सब्र
ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को बार-बार टूटे तारों को जोड़ने की शिकायत की गई थी। लेकिन जिम्मेदारों ने इस गंभीर खतरे को हल्के में लेते हुए कोई कार्रवाई नहीं की। खुले तार मौत को न्योता दे रहे थे और आखिरकार एक मासूम की जिंदगी उनकी लापरवाही की भेंट चढ़ गई।

हाईवे पर उतरे ग्रामीण, न्याय की मांग
इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मानपुर चौक में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे क्रमांक 930 का घेराव कर दिया। ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी नहीं दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन हरकत में, चर्चा जारी
स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर दल्लीराजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा, नायब तहसीलदार और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत शुरू की और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मृतक परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
गांव में पसरा मातम
हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बच्चे की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक इस तरह की लापरवाही मासूम जिंदगियों को निगलती रहेगी।!

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *