ताजा खबर

सरगांव में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी पर्व: रावण दहन में शामिल हुए भाजपा युवा नेता डॉ. देवेंद्र कौशिक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- नगर पंचायत सरगांव में विजयादशमी के पावन अवसर पर उन्मुक्त खेल मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला बिलासपुर के युवा नेता और मंत्री डॉ. देवेंद्र कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जहां असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बनकर दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंचस्थ सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।

इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया, और परंपरागत रूप से रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में विसर्जन यात्रा सुबह से ही नगर में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे की धुन पर भक्ति गीतों पर लोग झूमते नजर आए।

आतिशबाजी और उल्लास भरे माहौल में यह यात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए। विसर्जन के दौरान भक्तों ने मां दुर्गा की आरती की और उनके आशीर्वाद की कामना की।

इस यात्रा ने पूरे नगर को उत्सवी रंग में रंग दिया, और लोग एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं देते दिखे। उन्मुक्त खेल मैदान में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले ने विशेष रूप से बच्चों में कौतूहल पैदा किया, जो इसे देखने के लिए उत्सुक थे। पुतले की भव्यता और डिजाइन ने सभी को प्रभावित किया, जो बुराई के प्रतीक के रूप में तैयार किया गया था। मैदान में मनोरंजन के लिए मेले का आयोजन किया गया, जहां झूले, खेल-कूद और विभिन्न स्टॉल्स पर लोग आनंद लेते नजर आए।

मेले में स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रदर्शनों ने उत्सव को और भी जीवंत बना दिया, और परिवारों ने यहां घंटों बिताए। श्रीराम जी की शोभायात्रा सायंकाल में राधा कृष्ण मंदिर से निकली जंहा सुसज्जित रथ मैदान पहुंची, जिसमें श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान की झांकियां सजाई गई थीं। यह शोभायात्रा परंपरागत रूप से आयोजित की गई, जिसमें भक्तों ने जयकारे लगाए।

अतिथियों और नगरवासियों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना पश्चात मैदान में पहुंचे प्रभु श्रीराम ने रावण के रूप में बुराई का प्रतीकात्मक वध किया, जो असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देता है। मंच पर साउंड सिस्टम के माध्यम से राम-रावण युद्ध का ध्वनि मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को रामायण की घटनाओं से जोड़ा। रावण दहन के समय आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से पूरा मैदान गूंज उठा, और सभी ने इस पल को उत्साह से मनाया।

समापन कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र कौशिक के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष, भाजपा मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, पत्रकार बंधु,भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्तागण, नगर पंचायत परिवार, कृषि विकास समिति सदस्यगण,और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मंच से अतिथियों ने दशहरा की महत्ता पर प्रकाश डाला और समाज में अच्छाई को बढ़ावा देने का संदेश दिया। रावण दहन के बाद सभी ने एक-दूसरे को रैनिपत्ता (सोन) देकर पर्व की बधाई दी, जो स्थानीय परंपरा का हिस्सा है। इस उत्सव ने नगर में एकता और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत किया।

महाराष्ट्र की अघोरी झांकी व जागरण होंगे आज विसर्जन के आकर्षण

नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड में श्री शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति व्यापारी संघ द्वारा विराजित मां दुर्गा का विसर्जन आज आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है जिसमें महाराष्ट्र से आई हुई अघोरी झांकी ग्रुप और प्रेम म्यूजिकल का जागरण विसर्जन में श्रद्धालुओं को भाव विभोर व रोमांचित करेगा जिसे लेकर समिति द्वारा पूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। अघोरियों के आश्चर्यचकित नृत्य शैलियों और करतबों को देखने के लिए क्षेत्र की जनता बेसब्री से लालायित है। समिति ने सभी से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि नगर में शांति व्यवस्था के साथ माता रानी के विसर्जन उल्लास पूर्वक संपन्न किया जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment