मुंगेली में गांधी-शास्त्री जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा: कलेक्टर ने दिया बदलाव का संदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली:- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ मुंगेली द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं द्वितीय प्रधानमंत्री लालबहादूर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में जिला कलेक्टर व संरक्षक कुंदनकुमार, सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय, नव पदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी व पदेन जिला आयुक्त एल.पी. डाहिरे एवं जिला संघ उपाध्यक्ष रामशरण यादव के आतिथ्य में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों व विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर सर के दोनों बच्चों (बन्नी) का स्कार्फ लगाकर स्वागत किया गया। अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना की गई। और अंत में अतिथियों ने जिला संघ द्वारा आयोजित बेसिक प्रशिक्षण शिविर का प्रमाण पत्र वितरण किया।

सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रार्थना सभा में उपस्थित विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि अपने-अपने धर्मों के माध्यम से पूरे देश व समाज में शांति और भाईचारा का संदेश देते हैं। प्रार्थना सभा का आयोजन प्रतिवर्ष होना चाहिए।महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती व विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कलेक्टर ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों, स्काउट गाइड के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी सब मिलकर बापू को माल्यार्पण किया। उनके त्याग, बलिदान और आदर्श को याद किया।

बापू के सत्य, अहिंसा व आदर्श को आज भी भारत ही नहीं वरन पूरा विश्व याद करता है। उन्होंने कहा कि उनकी एक वाक्य जो हमेशा कहते थे उसे आज मैं कह रहा हूं ’जो भी बदलाव लाना चाहते हैं उसे पहले अपने जीवन में लायें।’’ यही उनका महत्वपूर्ण संदेश था। इसी सोच को यदि लोग आज समझकर दूसरों में बदलाव लाने की अपेक्षा अपने आप में बदलाव लाये तो परिवर्तन स्वभाविक है। लालबहादूर शास्त्री के बारे में कहा कि उन्होंने देश निर्माण के समय कठिन परिस्थितियों में कार्य कर देश को आगे बढ़ाया। ऐसे दोनों महापुरूषों को सादर नमन।

आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी.डाहिरे तथा कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त राजेन्द्र दिवाकर ने किया। जिला संघ के अध्यक्ष जेठमल कोटड़िया, जिला मुख्य आयुक्त राणाप्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संतोषकुमार यादव व सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर डीएमसी अशोक कश्यप, एमआईएस प्रशासक मुन्नालाल देवांगन, एबीईओ विमित्रा घृतलहरे, सेजेस प्राचार्य व मुख्यालय आयुक्त आई.पी.यादव, बी.आर.सी. डी.सी.डाहिरे, जिला सचिव मोनू बेलदार, खंड सचिव जयबहादूर सिंह खाण्डेकर, संतोष मिश्रा, सुनील पाठक, शत्रुहनलाल कूलमित्र, पूनम शर्मा, कार्यालयीन स्टाफ, बेसिक प्रशिक्षण प्राप्त स्काउटर, गाइडर व छात्र-छात्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *