विजयदशमी: सत्य-सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत जीत – बृजमोहन अग्रवाल का संदेश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय का प्रतीक है विजयादशमी : MP बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। विजयादशमी पर्व के अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों की शाश्वत विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें असत्य और अधर्म पर सत्य और धर्म की जीत का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व शास्त्रों में सर्व सिद्ध तिथि के रूप में वर्णित है। मान्यता है कि इस दिन किए गए हर शुभ कार्य का परिणाम सकारात्मक ही होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने रावण वध से पूर्व इसी दिन शस्त्र पूजन किया था, वहीं महाभारत काल में अर्जुन ने भी विजय प्राप्ति के लिए इस दिन शस्त्र पूजन किया था। इसी कारण विजयादशमी पर शस्त्र पूजन और शमी पूजन का विशेष महत्व माना जाता है।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमें इस पावन पर्व से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र में सत्य, सदाचार और धर्म की स्थापना के लिए कार्य करना चाहिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment