रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही: लैलूंगा में नशीली दवाओं की सप्लायर महिला गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप, दर्द निवारक गोलियों, इंजेक्शन का जखीरा और नगदी समेत 9 लाख से अधिक की बरामदगी

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लैलूंगा पुलिस ने कल देर रात एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ग्राम दुर्गापुर लारीपानी से नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के घर से नशीली दवाओं का बड़ा जखीरा और नगदी 8.40 लाख रुपये जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली  थी कि झारखंड से नशीली दवाओं की तस्करी कर सीमावर्ती जिलों में खपाई जा रही है।  पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल द्वारा लैलूंगा, तमनार और घरघोड़ा थाना प्रभारियों को मुखबिर सक्रिय कर कड़ी निगरानी रखने कहा गया था।

इसी कड़ी में बीती रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में टीम ने दुर्गापुर लारीपानी निवासी *धनुर्जय यादव* के मकान की घेराबंदी की। छापेमारी में धनुर्जय यादव घर पर नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी *तिलोत्तमा यादव (उम्र 25 वर्ष)* घर में मौजूद मिली। तलाशी में उसके घर पर मिले नशीली दावों के जखीरा को लेकर पूछताछ करने पर महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने पति के साथ मिलकर नशीली दवाओं की बिक्री करती है। गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवाएं और नशीली दावों की अवैध बिक्री से अर्जित नगदी जब्त की।

*बरामदगी*

1. 200 नग ONEREX कफ सिरप (100 एमएल)

2. 85 पैकेट SPASMO-PROXYVON PLUS कैप्सूल (प्रत्येक पैकेट में 24 कैप्सूल)

3. 220 पैकेट BUTRUM इंजेक्शन (प्रत्येक पैकेट में 05 इंजेक्शन)


    कुल दवाओं की कीमत: *₹64,914*
   नगदी बरामदगी: *₹8,40,000*
    कुल मूल्य: *₹9,04,914*

लैलूंगा पुलिस ने आरोपिया तिलोत्तमा यादव को गिरफ्तार कर तिलोत्तमा यादव और और उसके पति धनुर्जय यादव पर  अपराध क्रमांक 260/2025 धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपी धनुर्जय यादव फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रोहित बंजारे के नेतृत्व में इस कार्रवाई में एएसआई हेमंत कश्यप, परमेश्वर गुप्ता, आरक्षक संतराम निषाद, चमरसाय भगत, गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा, जागेश्वर मरावी और महिला आरक्षक पकजनी गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *