ताजा खबर

Abhishek Sharma ने गुरु युवराज सिंह संग किया भांगड़ा, स्टेज पर मचा दी धूम; VIDEO वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली।Abhishek Sharma: टीम इंडिया के युवा ओपनर अभिषेक शर्मा इन दिनों क्रिकेट के साथ-साथ डांस को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में वे अपनी बहन कोमल शर्मा की शादी से पहले लुधियाना में हुए समारोह में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह के साथ मिलकर भांगड़ा किया।

इस प्री-वेडिंग फंक्शन में पंजाबी सिंगर रंजीत बावा भी थे, जिनके गानों पर अभिषेक ने स्टेज पर जमकर डांस किया। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Abhishek Sharma ने गुरु Yuvraj Singh के साथ मिलकर किया डांस

दरअसल, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की बहन कोमल की शादी से पहले शगुन समारोह लुधियाना के एक होटल में आयोजित किया गया था, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल गेस्ट शामिल हुए, जिसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को नीले रंग के कुर्ते में स्टेज पर थिरकते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने अपना हाथ अभिषेक के कंधे पर रखा है।

वहीं, युवा क्रिकेटर अभिषेक ने अपनी बहन कोमल के प्री-वेडिंग फंक्शन में ब्लैक सूट पहना, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों गुरु-चेले की जोड़ी को एक-साथ स्टेज पर थिरकता देख फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

एशिया कप में अभिषेक का रहा बेहतरीन प्रदर्शन

अभिषेक का हालिया क्रिकेट प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने एशिया कप 2025 में कमाल की बल्लेबाजी की और 314 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। इसके लिए उन्हें इनाम में एक कार भी मिली।

अभिषेक ने टूर्नामेंट में लगातार शानदार पारियां खेली। पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन, बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन, और श्रीलंका के खिलाफ 61 रन बनाए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 44 की औसत और 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment