छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर दीपांशु ने बढ़ाया क्षेत्र का मान,अलंकरण समारोह में हुए सम्मानित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर के छात्र दीपांशु वर्मा ने सत्र 2024-25 में कक्षा सप्तम में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर मेधावी छात्र अलंकरण एवं प्रांतीय संस्कृति महोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर आवासीय विद्यालय सेंदरी-कोनी बिलासपुर के भव्य समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।

इस प्रतिष्ठित समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री अरुण साव ,राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक एवं क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीपांशु बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं और वे सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में अध्ययनरत हैं।

उनकी सफलता पर विद्यालय के आचार्य, परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। दीपांशु की उपलब्धि ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरव का क्षण प्रदान किया है।दीपांशु का परिश्रम और लगन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

समारोह में उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उनके सम्मान से क्षेत्रीय शिक्षा की गुणवत्ता और नवाचार को भी नया आयाम मिला है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *