रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित होगी। बैठक में कई जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और संभावना है कि दशहरे से पहले सरकार जनता को कोई बड़ा तोहफा दे सकती है।
बैठक का एक बड़ा एजेंडा प्रदेश के मुख्य सचिव आईएएस अमिताभ जैन की विदाई भी है। अमिताभ जैन का कार्यकाल पहले ही समाप्त हो चुका था, जिसके बाद उन्हें एक्सटेंशन दिया गया था। यह अवधि भी अब खत्म हो रही है, जिसके चलते आज उन्हें औपचारिक रूप से विदाई दी जाएगी।
इसके साथ ही प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलने जा रहा है। कैबिनेट मीटिंग में ही नए मुख्य सचिव विकासशील का स्वागत किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, मंत्रिपरिषद आज कुछ ऐसे निर्णय ले सकती है जिनका सीधा असर प्रदेश की जनता पर होगा।
साय कैबिनेट की इस बैठक को लेकर अफसरों से लेकर आम लोगों तक बड़ी उम्मीदें बंधी हुई हैं। अब देखना यह है कि दशहरे से पहले प्रदेशवासियों को सरकार किस तरह का तोहफा देती है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8237089
Total views : 8284704