ताजा खबर

डीएवी स्कूल में “पहल” कार्यशाला: एसपी पटेल ने दी अनुशासन और संघर्ष की सीख

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली – पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा संचालित “पहल अभियान” की कार्यशाला का आयोजन पथरिया शहर के डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम रेखा चंद्रा, समाजसेवी शैलजा स्वामी (काउंसलर), नगर पंचायत पथरिया की सीएमओ अनुराधा राजमणी, टीआई पथरिया थाना प्रसाद सिन्हा एवं पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड उपस्थित रहीं।पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यालय में आयोजित “पहल अभियान” कार्यक्रम की सराहना करते हुए एक प्रेरणादायक कार्यशाला ली।

इसमें उन्होंने बच्चों को दैहिक, दैविक और भौतिक शब्दों के माध्यम से जीवन का अर्थ समझाते हुए सबसे पहले अपने शरीर की सुरक्षा, मन की एकाग्रता और उपलब्ध भौतिक साधनों में संतुष्टि के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने बचपन की जीवन शैली, माता-पिता के संस्कारों और कठिन संघर्ष से प्राप्त सफलता के बारे में बताया तथा बच्चों को अनुशासित जीवन शैली अपनाकर स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

पहल अभियान टीम की पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड (उड़ान जीएस सो महासमुंद) ने नन्हे बच्चों को नशे से दूर रहने, ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसे अपराधों से बचने, मोबाइल से दूरी बनाकर सुविचार और अच्छे संस्कार अपनाने, पूर्ण शिक्षा प्राप्त कर लक्ष्य हासिल करने तथा सफल व सुरक्षित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया।

अतिथियों द्वारा “पहल” अभियान पर आधारित ड्राइंग, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, बोर्ड डेकोरेशन और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।प्रसाद सिन्हा (थाना प्रभारी) के नेतृत्व में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में इस सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज प्रियंका एंथोनी और भूपेंद्र पात्रे द्वारा किया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

February 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728

Leave a Comment