India-US: भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद रोकने को तैयार, लेकिन अमेरिका के सामने रख दी ये शर्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों में अभी खटास है और उसका कारण हैं, अमेरिका द्वारा भारत के ऊपर इस समय लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ। इनमें से 25 प्रतिशत बेस टैरिफ के अलावा अतिरिक्त 25 प्रतिशत रूस से सस्ता तेल खरीदने की वजह से पेनाल्टी के तौर पर लगाया गया है, ऐसे में भारत ने अमेरिका से कहा है कि अगर वह ईरान और वेनेजुएला से तेल आयात करने की नई दिल्ली को इजाजत दे दे, तो भारत मॉस्को से तेल की खरीदारी बंद कर देगा।

 क्या बोला भारत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यूक्रेन युद्ध के बीच अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने सस्ते तेल का ऑफर करना शुरू किया, भारत अपनी जरूरतों का करीब 90 प्रतिशत तेल आयात करता है, ऐसे में रूस से सस्ते दाम पर तेल की खरीद ने भारत को काफी हद तक आयात बिल कम करने में मदद की है।

 भारत की यूएस के सामने शर्त
अब खबरों की माने तो भारत को इसी तरह का सस्ता तेल ईरान और वेनेजुएला से भी मिल सकता है, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते अमेरिकी दौरे के समय भारतीय अधिकारियों ने ट्रंप प्रशासन के सामने तेल आयात के मुद्दे पर जोरदार तरीके से अपना पक्ष रखा। उन्होंने अपने सुझाव में कहा कि रूस से तेल की खरीद में कटौती के लिए भारतीय रिफाइनर्स को वाशिंगटन की तरफ से ईरान और वेनेजुएला से तेल आयात करने की इजाजत की आवश्यकता होगी, क्योंकि इन दोनों देशों पर इस समय अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *