Rule Change: रेलवे टिकट बुकिंग, PAN कार्ड से लेकर UPI तक, 1 अक्टूबर से होने जा रहा है बड़ा बदलाव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

New Rules 1st October 2025: सितंबर का महीना अब खत्म होने को है और नया महीना अक्टूबर कई बड़े बदलावों के साथ दस्तक देने जा रहा है। 1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे।

रसोई गैस सिलेंडर के दाम से लेकर रेलवे टिकट बुकिंग, पेंशन नियम, यूपीआई ट्रांजैक्शन और बैंकों की छुट्टियों तक, हर मोर्चे पर नए नियम लागू होंगे।

त्योहारों के मौसम में जहां खर्च बढ़ना तय है, वहीं इन बदलावों का असर आपके बजट और योजनाओं पर भी साफ नजर आएगा। आइए जानते हैं कौन से नियम बदलने जा रहे हैं।

रेलवे टिकट बुकिंग का नया नियम

धांधली पर लगाम लगाने के लिए रेलवे 1 अक्टूबर से टिकट बुकिंग नियम बदल रहा है। अब रिजर्वेशन खुलने के पहले 15 मिनट में केवल वही लोग ऑनलाइन टिकट ले पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन हो चुका है। यह नियम IRCTC ऐप और वेबसाइट पर लागू होगा, जिससे असली यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी और फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी।

पेंशनर्स के लिए नए चार्ज लागू

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने 1 अक्टूबर से नया फीस स्ट्रक्चर लागू करने का फैसला किया है। NPS, UPS, APY और NPS Lite खातों पर अब PRAN कार्ड और सालाना मेंटेनेंस चार्ज अलग से देना होगा। इसमें मामूली बदलाव किए गए हैं, जिससे सब्सक्राइबर्स की जेब पर हल्का असर पड़ेगा, लेकिन प्रक्रिया आसान होगी।

UPI से हट सकता है P2P ट्रांजैक्शन फीचर

1 अक्टूबर 2025 से UPI में P2P Collect सर्विस पूरी तरह बंद हो जाएगी। यानी अब किसी भी बैंक या पेमेंट ऐप पर ‘कलेक्ट रिक्वेस्ट’ फीचर उपलब्ध नहीं होगा। इस फीचर का इस्तेमाल दूसरे यूजर्स को पैसे भेजने या बिल पेमेंट की याद दिलाने के लिए होता था, लेकिन फ्रॉडर्स इसका दुरुपयोग कर फेक रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से पैसे ठग रहे थे। NPCI ने सुरक्षा बढ़ाने और धोखाधड़ी रोकने के लिए इसे बंद करने का फैसला लिया है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में संशोधन

1 अक्टूबर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG, CNG और PNG की कीमतों की समीक्षा करेंगी रसोई गैस की कीमतें अप्रैल से स्थिर हैं, ऐसे में ग्राहकों को या तो राहत मिल सकती है या फिर बोझ बढ़ सकता है। त्योहारों के मौसम में सिलेंडर की कीमतें रसोई बजट पर सीधा असर डालेंगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *