जीएसटी सुधार पर भाजपा मंडल किरंदुल ने जानी व्यापारियों की राय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


डी पी मिश्रा ब्यूरो चीफ बस्तर संभाग नवभारत टाइम्स 24 7

किरंदुल। भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल की ओर  शुक्रवार शाम को मुख्य बाजार (मेन मार्केट) में दुकानदारों से मिलकर जीएसटी सुधार पर उनकी राय ली गई। मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी महामंत्री विक्रम नाहक,मोहित धवन और पार्षद राजकुमार सोनी उपाध्यक्ष सदानंद साहू ने दुकानदारों से बातचीत कर उनके सुझाव जाने।

दुकानदार जनरल स्टोर के संचालक धर्मवीर गोयल पूनम होटल के संचालक राजेश सोनकर न्यू दंतेश्वरी वस्त्रालय के संचालक सिंहासन गुप्ता ज्योति क्लॉथ स्टोर के संचालक राजेश वेपरल रजा फैंसी स्टोर के संचालक शब्बीर रजा
टिंडू गोयल के साबू ने बताया कि व्यापारियों के लिए जीएसटी कम होने से बहुत बड़ा फायदा मिला है।टैक्स दरें घटने से उपभोक्ताओं को रोज़मर्रा की चीज़ें और अन्य सामान पहले से कम दाम पर मिलने लगे।

GST रिफार्म कार्यक्रम के जिला संयोजक श्री धर्मपाल मिश्रा जी ने कहा कि व्यापारियों की राय बहुत महत्वपूर्ण है। यहाँ से मिले सभी सुझावों को संकलित कर जिला प्रदेश और केंद्र नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा हमेशा व्यापारी और आम जनता के साथ खड़ी है।

व्यापारियों ने संवाद की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे उनकी समस्याएं और सुझाव सरकार तक पहुंचेंगे।

कार्यक्रम में GST रिफार्म कार्यक्रम के जिला संयोजक  धर्मपाल मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष  विजय सोढ़ी, उपाध्यक्ष  सदानंद साहू, मंडल महामंत्री  विक्रम नाहक,  मोहित धवन, मंडल मंत्री  सागर साहा,  बनमाली हरिजन, मंडल मंत्री एवं पार्षद  यशोदा चुन्नम, कोषाध्यक्ष  बी उद्देश्य, जिला अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष  नज़मूल हक़, पार्षद राजकुमार सोनी, एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे पूर्व मंडल महामंत्री  दीनानाथ ठाकुर,  संजीव दास, BMS सदस्य  प्रीती दूधी, युवा मोर्चा महामंत्री  सुखदेव पोयाम, पूर्व मंडल अध्यक्ष  सिंघासन गुप्ता

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment