क्लब संकुल अंडा में विज्ञान-गणित क्विज: छात्रों ने बिखेरी ज्ञान की चमक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो चीफ मुंगेली 8959931111

सरगांव – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत क्लब संकुल अंडा में विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संकुल धमनी, ककेडी एवं अंडा के कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 10 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, गणितीय ज्ञान और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

हाईस्कूल स्तर पर अंडा संकुल की सुमनलता ध्रुव एवं ककेडी संकुल के वासु पटेल विजेता घोषित हुए। वहीं, मिडिल स्कूल स्तर पर अंडा संकुल की दामिनी साहू और धमनी संकुल के भेषज साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीत हासिल की। ये चारों छात्र अब कल 25 सितम्बर को बीआरसी पथरिया में आयोजित होने वाली ब्लॉक स्तरीय विज्ञान-गणित क्विज प्रतियोगिता में अपने-अपने संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान वातावरण अत्यंत उत्साहजनक और प्रतिस्पर्धात्मक रहा। बच्चों ने जहां ज्ञान का प्रदर्शन किया, वहीं शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अंडा से सीआर ध्रुवे एवं समन्वयक राकेश टंडन, ककेडी से गुलाब राम बघेल व समन्वयक सतीश रात्रे, धमनी से प्राचार्य अजय कमल, समन्वयक मोहन लहरी, कमल साहू, जितेंद्र ठाकुर तथा अशोक मरावी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता सुजीत सोनी ने कुशलतापूर्वक किया। उपस्थित सभी अतिथियों ने विजेताओं को आगामी स्तर के लिए शुभकामनाएँ दीं और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को मजबूत किया, बल्कि उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए भी प्रेरित किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *