नक्सल संगठन कमजोर पड़ रहा है, वरिष्ठ कैडर ढेर: गृहमंत्री विजय शर्मा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नारायणपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि नक्सल संगठन अब कमजोर पड़ रहा है। हाल ही में सुरक्षा बलों ने नक्सल के दो सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबरों को ढेर किया। विजय शर्मा ने कहा कि लगातार हो रही इन सफलताओं के साथ वरिष्ठ नक्सली कैडरों का सफाया हो रहा है और वर्ष 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद का पूर्ण खात्मा कर दिया जाएगा।

जब उनसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नक्सलियों से बातचीत को लेकर उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल किया गया, तो उप मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि उनकी मानसिकता स्थिर है और उनका लक्ष्य बस्तर में विकास लाना है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस नक्सलवाद के खात्मे में बाधा क्यों डाल रही है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में नक्सली मुख्यधारा में आने की इच्छा रखते हैं।

महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बड़ा कदम

51 महतारी सदन के लोकार्पण पर विजय शर्मा ने कहा कि यह लंबे समय से माता-बहनों की मांग थी। प्रदेश में 29 लाख महिलाएं स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। महतारी सदनों से महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा ‘दीदी के गोठ’ नामक कार्यक्रम भी शुरू किया जा रहा है, जो महिलाओं के सशक्तिकरण में सहायक साबित होगा।

जीएसटी 2.0 पर भाजपा की सक्रियता

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी 2.0 को लेकर भाजपा दुकानों तक पहुंचेगी और वरिष्ठ नेता खुद जाकर शॉपिंग करेंगे। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे जीएसटी की जानकारी अपने ग्राहकों तक पहुंचाएं, ताकि व्यापार सुचारू और पारदर्शी हो।

विजय शर्मा ने इस दौरान नक्सलवाद के खात्मे, महिलाओं के सशक्तिकरण और व्यापार सुधार को लेकर अपनी योजनाओं और सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *