दुर्ग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम जेआरडी शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग की प्राचार्य एस. संगीता नायर को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है।
आरोप है कि प्राचार्य ने विद्यालय के विद्यार्थियों को धार्मिक आधार पर चोटी, तिलक और रक्षा सूत्र न पहनने के संबंध में अनुचित टिप्पणी की थी। साथ ही, उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केंद्र के कार्य में केंद्राध्यक्ष को सहयोग नहीं किया।

प्राचार्य नायर पर यह भी आरोप है कि उन्होंने एक सेवानिवृत्त व्याख्याता के अवकाश लेखा से जुड़े दस्तावेजों का निराकरण एवं पावती नहीं दी और विद्यालय के कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
इन कृत्यों से विद्यालय और संकुल में असंतोष का माहौल पैदा हुआ, जिसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन और गंभीर कदाचार माना गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236056
Total views : 8283441