दादी को पोता चाहिए था, पोती हुई तो मारकर कुएं में फेंक दिया, 4 दिन की बच्ची का क्या कुसूर था? पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नर्मदापुरम: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा तहसील के ग्राम बेरखेड़ी में 4 महीने की बच्ची की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी बच्ची की दादी मीनाबाई अशवारे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि 27 मई को जन्मी बच्ची कृतिका को लेकर दादी खुश नहीं थी क्योंकि वह पोते की चाहत रखती थी। 19 सितंबर को घटना वाले दिन बच्ची आंगन में झूले पर सो रही थी और मां मीरा घर के पीछे बर्तन धो रही थी। इसी दौरान मीनाबाई ने मौका पाकर बच्ची के मुंह में गमछा ठूंस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  शव को कुएं में फेंका, बचने का किया बहाना बच्ची की मौत के बाद मीनाबाई ने शव को पोटली में बांधा और सूखे कुएं में फेंक दिया। जब गांव वाले तलाश में जुटे और कुएं में पोटली दिखाई दी तो मीनाबाई ने उन्हें रोकते हुए कहा कि उसमें महावारी के गंदे कपड़े रखे हैं।

बाद में पुलिस ने पोटली खोली तो उसमें बच्ची का शव मिला। यह पोटली 3 दिन तक कुएं में पड़ी रही।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज फोरेंसिक टीम और डॉक्टरों की जांच में बच्ची के मुंह से 24 सेंटीमीटर लंबा और 10 सेंटीमीटर चौड़ा गमछा मिला, जिससे दम घुटने के कारण मौत होना स्पष्ट हुआ। थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि पूछताछ में मीनाबाई ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने कहा कि उसे पोती नहीं चाहिए थी, पोते की चाहत में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *