छत्तीसगढ़ की कृषि उन्नति में उड़िसा की छाप! मंत्री यादव बोले—‘शिक्षा और सहयोग से ही बनेगा भविष्य

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय, सेक्टर-9 के ऑडिटोरियम में आयोजित नुआखाई महोत्सव ने शहर में उत्सव की रंगत बिखेरी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मौजूद रहे।

मंत्री यादव ने अपने संबोधन में कहा—
“उड़िसा विद्याओं की भूमि है, और छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य। हमारी कृषि उन्नति में उड़िसा समाज का भी अहम योगदान रहा है। शिक्षा ही किसी भी समाज की असली शक्ति है। जब बच्चे पढ़ेंगे तभी समाज और राष्ट्र आगे बढ़ेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि चाहे उड़िसा सरकार हो या केंद्र व राज्य सरकार, सभी की प्राथमिकता यह है कि हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़े। समाज के लोगों से उन्होंने आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

मंत्री यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि हर परिवार के पास पक्का मकान हो और इसके लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

महोत्सव के दौरान लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इस अवसर पर विधायक वैशाली नगर श्री रिकेश सेन, उड़िसा समाज महासचिव श्री तरूण निहाल, भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह छोटू सहित समाज के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मंत्री यादव के शब्दों और महोत्सव की रंगारंग प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि शिक्षा, सहयोग और सांस्कृतिक पहचान ही किसी समाज और प्रदेश को सशक्त बनाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *