तलवार से काटा केक, सड़क पर मचाया हुड़दंग… जानू भाई का जन्मदिन बना गिरफ्तारी का सबब!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों के एक ग्रुप ने तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाया और सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया। इस खतरनाक जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने 15 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 20 सितंबर की रात की बताई जा रही है। खैरखूंडी के रहने वाले करीब 15 युवक बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर रानीगांव के पास पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी एक्टिवा को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया और सीट पर केक रखकर जन्मदिन का जश्न शुरू किया।

तलवार से काटा केक, आतिशबाजी और नाच-गाना
वीडियो में ‘जानू भाई’ नाम का युवक तलवार से केक काटते दिख रहा है। पीछे उसके साथी डांस करते हुए शोर मचाते नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं, बदमाशों ने आतिशबाजी भी की और एक युवक को तलवार लेकर कंधे पर बैठा लिया। वीडियो में एक शख्स कहता सुना जा सकता है –
“भाई चारा इतना बनाए रखा कि शौक नहीं है लुगाई का, क्योंकि आज बर्थडे है जानू भाई का।”

पुलिस की सख्ती
वायरल वीडियो पर रतनपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 15 बदमाश युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में रुपेश कैवर्त्य, कमलेश सरवन, रितेश नायक, कर्ण सिंह, रणजीत केंवट, अभ्युदय भारद्वाज समेत अन्य शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है और जांच की जा रही है कि तलवार और पटाखे कहां से लाए गए थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *